Breaking News

कप्तानगंज: युवती की अधजली मिली लाश।

आज़मगढ़।

कप्तानगंज- आजमगढ़। थानान्तर्गत थाना क्षेत्र के गॉव काशीपुर चरौवा में स्थित ग्रामीण सचिवालय में युवती की अधजली लाश मिली है। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष है। युवती के कमर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह जल चुका है। ग्रामीण सचिवालय कप्तानगंज चेवता सड़क के किनारे ही स्थित है। यहॉ कोई आता जाता नहीं है। बकरियां चराने वाले बच्चों ने इसे देखा तो हल्ला मचाया और गाँव के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रो० त्रिवेणी सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि- अपराधी बच नहीं पायेंगे।
 लाश का पोस्टमार्टम कराया जा़येगा, लाश की पहचान करवाकर उचित कार्रवाई की जायेगी।
और नया पुराने