Breaking News

सात दिवसीय भागवत कथा महापुराण का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मेहनगर। मेहनगर तहसील क्षेत्र के बाबू की खजूरी ग्राम में सात दिवसीय भागवत कथा महापुराण का आयोजन प्रारंभ किया गया। कथावाचन व्यास पंडित चंद्रभान पांडे, विवेक पाण्डेय, प्रदीप कुमार पांडेय   द्वारा किया जा रहा है । प्रथम दिवस पर गोकर्ण धुंधकारी की कथा विस्तार से   सुनाई गई । श्रोता कथा का अमृत पान कर भाव विभोर हो गए   महापुराण कथा का आयोजन अखिलेश कुमार सिंह आईपीएस द्वारा की गई । कथा के श्रवण पान के लिए क्षेत्र के गांव से भी जनसमुदाय काफी संख्या में पहुंच रहा है ।इस अवसर पर राम गोपाल सिंह, ध्रुव  नारायण सिंह ,गोपाल सिंह नेता, प्रदीप कुमार सिंह, महिपाल सिंह, राजेश सिंह ,सुभाष सिंह , गांव के सम्मानित व्यक्ति व ग्राम के नागरिक महिला पुरुष उपस्थित रहकर महापुराण कथा का रसपान कर लाभ लिया
और नया पुराने