आज़मगढ़.
रिपोर्ट: वीर सिंह
सठियांव विकास खण्ड के सठियांव गाँव निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय को विकास प्राधिकरण का सदस्य नामित होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा बांटी गई मिठाईयां और उनको को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सदस्य प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के दिए गए निर्देश के अनुसार काम करेंगे और पार्टी की सेवा में तत्पर रहेंगे वहीं पूर्वाचल के विकास की बात की जाए तो आजमगढ़ के किसानों को सिंचाई के लिए संसाधन उपलब्ध कराएंगे व जनता के लिए पेयजल की व्यवस्था करेंगे तथा किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना पशुओं से निजात दिलाएंगे । बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष एवम डायरेक्टर डीसीएफ ब्रजेश यादव, पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी, भाजयुमो महामंत्री ईस्माइल फारूकी, शैलेंद्र तिवारी, भीमबर, कुंवर रणंजय सिंह, एकलव्य, दिवाकर सिंह, श्री कृष्णा पाल सहित अन्य लोग शामिल रहे ।