आज़मगढ़।
रिपोर्ट:वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के कंजरा दिलशाद पुर के ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन देकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि- गाटा संख्या 494 निस्तवचन स्थल राहर पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है गाटा संख्या 495 श्रीमती रेशमी देवी पत्नी स्वर्गीय ओमकार श्रीमती पति पत्नी जयप्रकाश श्रीमती रामवती पत्नी सत्यप्रकाश निवासी भटौली इब्राहिमपुर ने कजरा दिलशाद पुर के राजस्व गावँ के गाटा संख्या में मकान बनाया गया है, मकान का कुछ हिस्सा हडोहर में बनाया गया है, जो सरकारी सुरक्षित जमीन होती है, हाडोहर का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है, और कुछ हिस्से पर सहन बनाये हुए हैं, जिसमें जबरदस्ती हैंडपंप की बोरिंग भी करवा ली गयी है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हाडोहर की जमीन पर बने मकान को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।
ज्ञापन देने वालों अमरनाथ सिंह, आकाश कुमार, तेजप्रताप, आदित्यराज, मुरली, अजय कुमार, विशाल, कैशिक, गुलशन, राजन कुमार रविंद्र, आलोक आदि लोग रहे।