Breaking News

कोटेदार के विरुद्ध एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, खाद्यान वितरण के दौरान गाली गलौज का मामला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के राजू पट्टी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि- गांव का कोटेदार लोरिक राम ग्राम उर्फ गणपत एक अनपढ़ व्यक्ति है जब भी गांव के लोग खाद्यान्न लेने जाते हैं तब 5 यूनिट के कार्ड पर तीन यूनिट ही खाद्यान्न देता है अगर चार यूनिट का राशन कार्ड है तो दो यूनिट खाद्यान्न देता है और पूछने पर भद्दी भद्दी गालियां देता है और कहता है कि जो भी तुम लोगों को मेरे विरुद्ध करना है वह जाकर करो मेरा कुछ कोई बिगाड़ नहीं सकता ऐसी दशा में ग्रामीण काफी परेशान है और उन्होंने कोटेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करते हुए एसडीएम सगड़ी से न्याय की गुहार लगाई है ग्रामीणों का यह भी कहना था इसके पहले 18 फरवरी को एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपा गया था परंतु उस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है लिहाजा पिछले प्रार्थना पत्र को ध्यान में रखते हुए और आज के हमारे इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए ताकि ग्रामीणों को सही रूप से खाद्यान्न वितरण हो सके और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
और नया पुराने