आज़मगढ़।
सगड़ी। सगड़ी तहसील के बिजयापार ग्राम सभा के ग्रामीणों ने कोटे के विवाद को लेकर एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटे के दुकानदार जोकि निरस्त हो चुकी है इसके संबंध में दो बार ग्राम प्रधान की रजामंदी से प्रस्ताव किया गया जिसमें सुभम सिंह विजई घोषित हुआ है अब इस संबंध में पुनः ग्राम प्रधान द्वारा बगावत की जा रही है जिसके संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की गई है।
इधर ग्राम प्रधान जितेंद्र पटेल का कहना है कि कोटे को लेकर जो प्रस्ताव किया गया है वह पारदर्शिता पूर्ण नहीं है उसमें कई बिंदुओं पर गड़बड़ी है, इसलिए मैं पुनः प्रस्ताव चाहता हूं।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शुभम सिंह रामदुलारे सिंह राजवंत सिंह रामहर्ष सोनकर नीतीश यादव चंद्रकला सिंह जनार्दन इंद्रासन सिंह राजू सिंह रामजी सिंह सीमा सिंह अश्वनी सिंह आदर्श सिंह दुर्ग विजय सिंह पंकज सिंह आदि लोग रहे।