Breaking News

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी

 जनपद के सगड़ी तहसील में आज कांग्रेसियों ने सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया उनका कहना था कि फसलों का उचित समर्थन मूल्य न मिलने से किसान परेशान है कर्ज माफी नो होना किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है आवारा गोवंश से किसान बहुत परेशान हैं।
सरकार किसानों की समस्याओं और आम जनमानस को हो रही दिक्कतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में आज सगड़ी तहसील में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी को 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा उनकी प्रमुख मांगे थी की किसानों को आवारा गोवंश से मुक्ति दिलाए जाए अन्यथा उन्हें प्रसन्न रखवाली भत्ता दिया जाए उनकी दूसरी मांग थी कि खाद पानी बिजली एवं भी डीजल किसानों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाए उनके तीसरे मांगों में किसानों की कर्ज माफी की मांग की उनकी चौथी मांग थी किसानों को लागत से दुगना समर्थन मूल्य दिया जाए और उनकी पांचवी मांग थी कि पराली निस्तारण के लिए किसानों को सरकार की तरफ से धन उपलब्ध कराया जाए।
धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अनुराग विश्वकर्मा महताब आलम खान मुकेश राय हरिकेश मोहम्मद सलीम तेजप्रताप राय सिराज अहमद नौशाद अहमद नासिर खान सोफियान खान संजय राय प्रभुनाथ पाठक रंजीत यादव राजदेव रामसकल यादव श्रीपत राय पदम चौहान हिमांशु राय कैलाश राय आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने