मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर मंगलवार को होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से समस्त त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाते आरहे है जो हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल है उसे कायम रखे।क़ुरसौली गौर में होलिका की जमीन पर दबंग के कब्जे के चलते नहर पर होलिका जलाई जा रही है जिसे होली बीतने के बाद दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। शराब और मिठाई की दुकानों की जांच करे और गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्यवाही करे। उन्होने सभी से अपील की कि घर के बच्चों को समझाए की किसी तरह का विवाद न करे। ध्यान रहे कि होली के त्यौहार पर सूअर बारे में ही रहे उन्हें न खोला जाए जिससे विवाद ना उत्पन्न हो उन्होंने हिंदू मुस्लिम सभी से बात की और कहा कि आप किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल थाना और तहसील से संपर्क कर विवाद को निपटाने का प्रयत्न करें यही नहीं सगड़ी दाउदपुर आज गांव में संवेदनशील होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिस पर उपजिलाधिकारी ने दोनों ही प्रकारों को होली के पूर्व सभी को समझाने बुझाने की बात कही और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पाई दूसरी तरफ सिद्धार्थ तोमर संवेदनशील त्योहार जिसमें लोगों के गवर्नर करें और मिलजुलकर एक दूसरे का सम्मान करें और होली हुड़दंग को त्यौहार को अच्छी तरह से बनाएं मिलकर मनाने से भाईचारे की दूरियां कम नहीं होती बल्कि बढ़ती ही जाती है। इस दौरान कोतवाल गजानन्द चौबे,हरिशंकर यादव नगर पंचायत अध्यक्ष,अभिषेक सिंह सोनू,ज्ञानेंद्र मिश्रा, निहाल मेहंदी,राम सरीख, विशाल यादव, लसिंगार यादव,वसीम अहमद,रमेश निसाद,शत्रुघन कनौजिया,अजीत राय,एसआई उमेश कुमार,एसआई हरेंद्र यादव,पीयूष कुमार,विनोद कुमार आदि रहे।