मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के निवासियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिये।
वहीं दूसरी तरफ गांव में दर्जनों लोगों के पास विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य योजना के तहत लोगों को बिजली का कनेक्शन तो दे दिया उसके उपरांत बकायदा मीटर आदि लगा दिया जहां लोगों ने बिजली का बिल लगातार जमा करते आ रहे हैं। उसके बावजूद भी प्रति महीने मीटर की रीडिंग काफी फाल्ट जाने के कारण विद्युत बिल अधिक आने से लोग परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें विभाग की मिलीभगत के कारण ऐसा हो रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नहीं सुनवाई हो पा रही है। बार-बार विभाग का चक्कर लगा रहे ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और उन्होंने तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर जांच कर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं विद्युत बिल सही करने की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जांच कर विद्युत बिल सही करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने।
वहीं दूसरी तरफ बिलरियागंज ब्लॉक के वसीला गांव के ग्रामीणों ने चक मार्ग संख्या 268 पर दबंगों द्वारा कब्जा कर निर्माण न किए जाने पर एवं बार-बार रास्ता को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की जिस पर पैमाइस की गई पर इसके बाद भी निर्माण नही करने दिया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।वही भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर के ग्रामीणों ने गाटा संख्या 494 जोकि हड़ोहर के नाम से दर्ज है जिस पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसे खाली कराने का शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय कुमार राघवेंद्र राकेश राजन कुमार तुलसी मंगरु माधुरी कविता निर्मला फूलमती ज्ञानमती चंद्रावती आदि मौजूद रही।