Breaking News

जिलाधिकारी ने 24 टीमें बनाकर गावो के सत्यापन में भेजा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण का निर्देश।

सगड़ी।
आजमगढ  तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने सगड़ी तहसील पर फरियादियों की फरियाद सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो भी जनता की शिकायतें आ रही हैं। उस पर अधिकारी और कर्मचारी ध्यान देते हैं त्वरित निस्तारण करें जिससे उन्हें बार-बार तहसील का चक्कर न काटने पड़े उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों की 24 टीमें गठित कर गांव के सत्यापन करने के लिए भेजा और देर शाम तक समस्त विकास कार्यों की आख्या मांगी।
वही जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जो भी तहसील समाधान दिवस पर शिकायतें आ रही हैं। उन्हें तत्काल निस्तारित करते हुए जनता को न्याय देने का कार्य करें।जिससे उन्हें राहत प्रदान हो सके और जो भीड़ शिकायतों की बढ़ती जा रही है। वह समाप्त हो सके। ब्लाक अजमतगढ़ के सवरुपुर ग्राम पंचायत में 28 सितंबर को चंदा पत्री नंदलाल का मकान बरसात की वजह से ध्वस्त हो गया था और उसे आवास देने का अधिकारियों ने जो वादा किया था। वह अब तक पूरा नहीं किया  गया जिसकी शिकायत तीन बार तहसील दिवस पर कर चुकी है।जिसकी वजह से पूरा परिवार पंचायत भवन में अभी रहने को मजबूर है। जहां तहसील से अब तक ब्लॉक तक जांच आख्या ही नहीं पहुंची।जिससे उसे आवास दिया जा सके।
वहीं दूसरी तरफ कंधरापुर थाना अंतर्गत कक्षा गांव में के लेखपाल द्वारा कक्षा नई बस्ती में बसे दर्जनों परिवारों का जमीन को सुरक्षित करने के लिए 28 00 रुपये लेने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया पर अब तक जो बसे लोगो पट्टा नही दिया गया।लेखपाल द्वारा पैसा मांगने पर उप जिलाधिकारी सगड़ी ने जमकर फटकार लगाई वही अजमतगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खाल में दबंगों द्वारा विद्यालय के अंदर नादान बहाए जाने को लेकर प्रधान अध्यापक द्वारा शिकायत की गई जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच कर कर नादान को बंद कराने का निर्देश दिया इस दौरान 214 शिकायती पत्र पड़े जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण कर दिया गया राजेश 157 पुलिस नो विकास 22 शिक्षा विभाग से अन्य 17 शिकायती पत्र मौके पर एसपी ग्रामीण एन पी सिंह,उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर,खंड विकास अधिकारी मोहम्मद इरशाद,अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार एवं अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
और नया पुराने