Breaking News

खाने-पीने की सामग्री जिसके पास नही है,उनको चिन्हित कर वितरण कराया जायेगा।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

रिपोर्ट:ब्यूरो

आजमगढ़ 27 मार्च-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लॉकडाउन की अवधि में असहाय, निःशक्त तथा ऐसे बाहरी दिहाड़ी मजदूर जिनके पास खाने-पीने की कोई सामग्री शेष नहीं बची है, को तात्कालिक राहत दिये जाने की दृष्टि से तहसील मुख्यालयों पर एक फुड बैंक स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इन फूड बैंकों में तहसील क्षेत्र के अन्दर अथवा उसके बाहरी लोगों से अपील कर कोरोना पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री जैसे-आटा, चावल, दाल, तेल, सत्तू, लाई, भूना चना, गुड़, मसाले, दूध के डिब्बे, बिस्किट, नमक आदि प्राप्त कराते हुए किसी स्वच्छ व हाईजिनिक कक्ष में अलग-अलग संग्रहित करा लिये जायें। इन सामग्रियों का वितरण ऐसे व्यक्तियों, जिन्हें किसी योजना में तत्काल लाभ पहुंचाया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है तथा उनके पास खाने-पीने की कोई सामग्री भी नहीं है, को चिन्हित कर समुचित पर्यवेक्षण में इन सामग्रियों का वितरण कराया जायेगा।

और नया पुराने