आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आज़मगढ़।
आजमगढ़ 27 मार्च-- कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लॉकडाउन की अवधि में असहाय, निःशक्त तथा ऐसे बाहरी दिहाड़ी मजदूर जिनके पास खाने-पीने की कोई सामग्री शेष नहीं बची है, को तात्कालिक राहत दिये जाने की दृष्टि से जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को पूर्व में निर्दिष्ट किया जा चुका है कि ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से उनकी ग्रामों में स्थायी/अस्थायी रूप से ऐसे असहाय, निःशक्त परिवारों के नाम, पते संग्रहित करके विकासखण्ड स्तर से मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराये जायें, किन्तु अभी तक इस प्रकार की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह भी सूचना दी जाये कि सचिवों के स्तर से ऐसे व्यक्तियों/परिवारों की कोई मदद की गई है तो उसकी भी सूची उपलब्ध कराई जाये और यदि अब तक कोई मदद नहीं की गई हो तो इस आशय का प्रमाण पत्र दिया जाये कि उनके क्षेत्र में कोई सहायता हेतु कोई निःशक्त/असहाय व्यक्ति/परिवार उपलब्ध नहीं है। समस्त खण्ड विकास अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर सूचना तैयार कराकर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।