Breaking News

बरामदगी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

थाना महाराजगंज।

 पुलिस अधीक्षक महोदय प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय सगड़ी सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय  व उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराही फोर्स के आज दिनांक 15.04.2020  को क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि ग्राम अवघड़गंज की तरफ  से एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर बेचने के लिए आ रहा है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराही फोर्स के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचे, जहाँ पर 01 व्यक्ति सहदेवगंज के पास आया तथा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमराही फोर्स द्वारा घेरकर उपरोक्त व्यक्ति को सहदेवगंज के पास ही पकड़ लिया गया । जिसने पूछने पर अपना नाम *हरिनाथ यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़* बताया । आरक्षी गण द्वारा तलाशी लिया गया तो कब्जे से  एक प्लास्टिक पीपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ । कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार अभियुक्त हरिनाथ यादव उपरोक्त को 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा इसके विरुद्ध फर्द तैयार कर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 70/2020  धारा 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत किया गया । 
नाम-पता- अभियुक्त

1. हरिनाथ यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक प्लास्टिक पिपिया में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब । 

गिरफ्तार करने वाली टीम

SHO  अरविन्द कुमार पाण्डेय प्र0नि0 महराजगंज आजमगढ़
उ0नि0  छुन्ना सिंह
हे0का0 रमेश कुमार 
का0 भानू यादव

और नया पुराने