आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गंभीरपुर।
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी के गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह मय हमराह का0 उदयभान गुप्ता व ईंगल मोबाइल कर्मचारीगण का0 मुकेश पाण्डेय व का0 मोनू कुमार की मदद से मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 02/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्तगण 1.बेलाल अहमद पुत्र सगीर अहमद उर्फ नन्हू, 2.मु0 खालिद पुत्र अतीक अहमद, 3.तन्जीम अहमद पुत्र शब्बीर अहमद उर्फ पप्पू, 4.अब्दुल रहमान पुत्र एजाज अहमद समस्त साकिनान ग्राम नगवां (बडकापुरवा) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को दयालपुर मोड़ से समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को बाद आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
विवरण गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण-
मु0अ0सं0 02/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 से
सम्बन्धित वाँछित नामजद
अभियुक्तगण
1. बेलाल अहमद पुत्र सगीर अहमद उर्फ नन्हू, 2.मु0 खालिद पुत्र अतीक अहमद, 3.तन्जीम अहमद पुत्र शब्बीर अहमद उर्फ पप्पू, 4.अब्दुल रहमान पुत्र एजाज अहमद समस्त साकिनान ग्राम नगवां (बडकापुरवा) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास
उपरोक्त अभियुक्तगण का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्र0नि0 श्री विजय प्रताप सिंह
उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह
का0 उदयभान गुप्ता
का0 मुकेश पाण्डेय (ईंगल मोबाइल)
का0 मोनू कुमार (ईंगल मोबाइल)
थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़