Breaking News

अवैध शराब बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़, 410 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
थाना महाराजगंज

अवैध शराब बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़,410 लीटर अवैध देशी जहरीली अपमिश्रित कच्ची शराब मय यूरिया व फिटकरी व मय शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध शराब बनाने बेचने व तस्करी करने वाले जनपदीय व अंतर्जनपदीय अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक  प्रो0  त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी  सिद्धार्थ तोंमर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराही फोर्स व आबकारी टीम के दिनांक 14.04.20 को क्षेत्र में मामूर था कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि थाना महराजगंज क्षेत्र के घाघरा नदी के उस पार मदरही ग्राम के निकट कुछ लोग अवैध तरीके से अपमिश्रित कच्ची शराब का भट्ठी कर निर्माण करते है । इस सूचना पर मैं प्रभारी निरीक्षक मय हमराही के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचा, जहाँ पर एक मड़हा के अन्दर दो व्यक्ति को मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया गया । दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर दोनो नें अपना नाम क्रमशः विजय निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद व रुदल निषाद पुत्र निराहू निषाद निवासीगण बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर बताये । जबकि एक व्यक्ति झुरमुट व भौगोलिक परिस्थितियो का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा । पकड़े गये व्यक्तियों से भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो तो इन लोगो ने उसका नाम रमाकान्त निषाद उर्फ कान्ता पुत्र निराहू निषाद साकिन बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर बताया । मौके पर दो भट्ठी जल रही थी तथा मौके से ही 03 ड्रम में लगभग 410 लीटर कच्ची शराब व करीब 2.500 किग्रा यूरिया व 02 किग्रा फिटकरी बरामद हुए तथा मौके पर ही करीब 25 क्विंटल बन रहे शराब के लहन को नष्ट किया गया | इसके अतिरिक्त शराब बनाने के उपकरण व सामग्री दो बड़े ड्रम नली लगी हुई दो अदद छकनी दो अदद बड़ा पतेला व पैंकिंग पन्नी 18 पैकेट तथा अवैध अपमिश्रित शराब के परिवहन हेतु दो अदद पुरानी साइकिल बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्तियों से उक्त अपराध के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब हम तीनो लोग महुआ व गुड़ से अवैध कच्ची शराब का निर्माण करते है । तीव्र (अधिक) नशा करने के लिए उसमें यूरिया व फिटकरी मिलाते है । तत्पश्चात उक्त कच्ची अपमिश्रित शराब को प्लास्टिक की पन्नी में पैक करके लोगो को बेचते है तथा हम लोग पैक किये गये शराब को बोरी में भी भरकर आजमगढ़ व आसपास के जनपदों में भी पहुँचाते है । आज भी हम लोग वही कर रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । अतः पकड़े गये अभियुक्तगण एक अंतर्जनपदीय शराब माफिया है, उक्त अभियुक्तगण को जुर्म धारा 272, 273 IPC, 60, 60(2) एक्साइट एक्ट ते तहत गिरफ्तार कर समक्ष माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विजय निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद निवासी बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |
2. रुदल निषाद पुत्र निराहू निषाद निवासी बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |

नाम पता फरार अभियुक्त

रमाकान्त निषाद उर्फ कान्ता पुत्र निराहू निषाद साकिन बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

 पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 68/20 धारा 272, 273 IPC व 60, 60(2) Ex ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास

अभियुक्त रुदल निषाद पुत्र निराहू निषाद निवासी बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर का अपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 54/14 धारा 323, 504, 506 ipc थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
2. एनसीआर NO- 29/16 धारा 323, 504 IPC थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 68/20 धारा 272, 273 IPC व 60/60(2) एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़

अभियुक्त विजय निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद निवासी बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर का अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 68/20 धारा 272, 273 IPC व 60/60(2) एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़ |

फरार अभियुक्त रमाकान्त निषाद उर्फ कान्ता पुत्र निराहू निषाद साकिन बेईली खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर का अपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 203/14 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |
2. मु0अ0सं0 187/18 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |
3. मु0अ0सं0 42/19 धारा 60/72 एक्साइज एक्ट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |
4. मु0अ0सं0 29/16 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर |
5. मु0अ0सं0 68/20 धारा 272, 273 IPC व 60/60(2) एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़।

बरामदगी

1-कुल 410 लीटर अवैध अपमिश्रित जहरीली कच्ची शराब 2-2½ किग्रा यूरिया व 02.00 किग्रा फिटकरी।
3- शराब बनाने के उपकरण दो बड़े ड्रम नली लगी हुई, दो अदद छकनी, दो अदद बड़ा पतेला, व पैंकिंग पन्नी 18 पैकेट।
4- परिवहन करने के प्रयोग में की जाने वाली  दो अदद साइकिल पुरानी । 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.निरीक्षक अरविन्द कुमार  पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महराजगंज  जनपद आजमगढ़ |
2- उ0नि0 छुन्ना सिंह
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह फोर्स |
3- आबकारी निरीक्षक सगड़ी श्री सुशील कुमार मय टीम |
 आजमगढ़।

और नया पुराने