आज़मगढ़।
दीदारगँज/आजमगढ़
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार में मुसहर बस्ती तथा क्षेत्र के 50 गरीबों को थानाध्यक्ष दीदारगंज के निर्देशन में खाद्यान्न वितरित किया गया।
थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एस आई जावेद अख्तर की देख रेख में क्षेत्र के मुसहर बस्ती तथा अन्य गरीब 50 परिवार को खाद्यान्न वितरित किया गया । थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हमारे पास अपने लोगों ,समाज के सभ्रांत लोगों के द्वारा जैसे जैसे खाद्यान्न आता रहेगा हम खोज खोज कर जरूर मंदो को खाद्यान्न वितरित करते रहेंगे। इसके साथ ही हम सभी लोगों से अपील करेंगे कि वे लाकडाउन तक घरों से न निकले तथा शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहें। इस कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए यही सबसे बडा हथियार है इसका कडाई से पालन करे " घर में रहें , स्वास्थ्य रहें । इस अवसर पर मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल अपरबल सिंह, अनूप यादव , दिवाकर, राशिद सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे