आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
आजमगढ़ 07 अप्रैल-- जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अप्रैल व मई, दो माह का वृद्धावस्था पेंशन 90361 लाभार्थियों को रू0 9,03,61,000, निराश्रित महिला पेंशन के 38566 लाभार्थियों को रू0 3,85,66,000 व दिव्यांग पेंशन के 31435 लाभार्थियों को रू0 3,24,77,000 खाते में प्रेषित किया जा चुका है।