आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
वैश्विक महामारी से परेशान देशवासियों की सहायता के लिए हर हाथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर जगह अपनी शक्ति अनुसार लोग गरीबों की मदद कर रहे है।
आज सगड़ी तहसील के पारीपट्टी गावँ में जरूरतमन्दों को राहत सामग्री बाँटी गई।
जानकारी के अनुसार पारीपट्टी गावँ में लगभग 60 गरीब जरूरतमन्दों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राहत
सामग्री बाँटी गई।
बताया गया कि गावँ से दूर कुछ लोग अपने रोजी रोजगार में हैं पर लॉक डाउन के चलते वह घर नहीं आ सके ऐसे में गावँ में कुछ गरीब परिवारों को मदद करने के लिए सहयोग देने का मन बनाया और आज गावँ के लोगों के सहयोग से शोषण डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लगभग 60 परिवारों को राहत सामग्री बाँटी, जिसमें 3 किलो दाल, 2 किलो प्याज, 1लीटर तेल,1 पाव मसाला, 1 किलो नमक, आधा किलो सोयाबीन, 1 पाव मिर्च, आदि समान रहे। ग्रामीणों ने जागरूक करते हुए लोगों को साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, और लॉक डाउन का पालन करने के लिए भी बताया।
इस दौरान बाहर से रहकर मदद करने वालों में महेन्द्र मौर्य विक्की गुप्ता, सोनू गुप्ता, अफजल खान, अजय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता रहे। इस मौके पर गावँ के हीरालाल गौतम कलामुद्दीन खान, कैलाश यादव, रमेश कुमार, प्रफुल्ल, प्रकाश मौर्य, विमल कुमार, दीपचन प्रजापति, पप्पु खान, बृजेश मौर्य आदि रहे।