लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा मे पात्रगृस्थी का खाद्यान्न लेने आये पिता पुत्र पर कोटेदार की दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवर की सुबह बरखेरवा के कोटेदार तेजनाथ की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर मजरा गांव मनिकापुर से खाद्यान्न लेने आये पिता पुत्र को आंगूठा लगाते समय बरखेरवा के ही छः लोगो ने हमला बोल दिया नाजायज तमंचे से फायर मार दी। बचाव करने के लिए रमेश शुक्ला (48) कोटोदार के मकान मे आन्दर घुस कर कमरा बंद कर आपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरो ने फायर करते हुए घर के दरवाजे तोडकर घर मे घुस गये। फायर की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई हमलावरों ने रमेश को कमरे मे घेर कर चार फायर मारी व बाकों से भी ताबड़तोड़ प्रहार किया मृत समझकर बाहर निकल रहे थे जबकि रमेश का बचाव करने आये रमेश का पुत्र हरगोविंद (29) को भी हमलावरों ने तलवार बाका बघौडी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। कोटोदार ने 112 डायल कर घटना की पुलिस को जानकारी दी सूचना पर इन्सपेक्टर फरधान विमल गौतम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये इन्पेकटर ने घायल रमेश को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान रमेश की भी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। डबल मर्डर केस से क्षेत्र में सभी अपना काम छोड़कर घरों में दुबक गए। पुलिस ने आलाअधिकारियों को सूचना दी सूचना मिलते ही आईजी लखनऊ जोन एस के भगत पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम एडिसनल एसपी शैलेन्द्र लाल सीओ सिटी विजय आन्नद ने भी मौका मुवायना किया सभी अरोपियों की गिरफतारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये । बही स्थित को देखते हुये हैदराबाद प्रभारी सुनीत कुमार खीरी प्रभारी सुनील कुमार सिह नीमगांव प्रभारी राजकुमार गोला प्रभारी डीपी तिवारी सहित जिले के लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स को लगा दिया गया ।
कोटोदार ने दी तहरीर हमलावरों ने सरकारी मशीन तोड दी रैक मे रखा पन्द्रह हजार रूपये नगदी भी गायब हो गया बचाव करने आई उसकी पत्नी शान्ति देवी भी चोटिल हो गयी ।
मृतक की पत्नी पूनम शुक्ला ने कोटोदार पर साजिस रच फोन कर सुबह घर बुलाने के लिए तीन बार फोन किया मेरे बेटे और पति बुलबा कर हत्या कर दी गयी। हत्या मे बरखेरवा के प्रखर शुक्ला. प्रसांत शुक्ला. मंयक शुक्ला. पुत्र गण स्वर्गीय अवधेश शुक्ला सहित तीन अज्ञात ने हत्या की साजिश रच कर हत्या किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
प्रधान अवधेश शुक्ला उर्फ लल्लन प्रधान का वर्ष 2009 मे मनिकापुर मे मार्डर हो गया था। जिसमे चार लोग नामजद हुए थे। रमेश शुक्ला प्रमोद मिश्रा की पत्नी राकेश उर्फ भूरे जेल गये थे।