Breaking News

कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए उप श्रमायुक्त आजमगढ़ के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक दिन का दिया गया वेतन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:  मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 08 अप्रैल-- उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से निपटने के बेहतर उपायों के दृष्टिगत कार्यालय उप श्रमायुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से 01 दिन का वेतन उ0प्र0 सरकार द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश कोविड केयर फण्ड में स्वैच्छिक रूप से दि ये जाने का निर्णय लिया गया है।
तत्क्रम में विभागीय स्तर पर संकलित धनराशि के आपदा राहत कोष खाता संख्या 50277475568, इलाहाबाद बैंक, शाखा कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में कुल धनराशि रू0 34,811 (चैतीस हजार आठ सौ ग्यारह रूपये) जमा किया गया है। 


---ःःजि0सू0का0-आजमगढ़-08/04/2020ःः---
और नया पुराने