लखीमपुरखीरी।
गोला गोकर्ण नाथ खीरी
रिपोर्ट: पंकज शुक्ल
गोला गोकर्ण नाथ खीरी। तहसील गोला के अंतर्गत ब्लाक बिजुआ ब्लाक कुम्भी के विभिन्न राज्यों से आए ग्रामीणों को गांव के सरकारी स्कूलों मे रखा गया है। जहा ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। प्रशासन के साथ ही हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी के लखीमपुर खीरी के जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने पूरे देश मे लाॅकडाउन घोषित कर दिया है। जिसके चलते देश के विभिन्न राज्यों मे काम करने गए ग्रामीण अपने गांवो को वापस आ गये है। जिन्हे प्रशासन ने मेडीकल टीम की देखरेख मे गांव के ही सरकारी स्कूलों मे रखा है। इन ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था प्रशासन के साथ हिन्दू युवा वाहिनी भी कर रही है। सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने लांच पैकेट वितरण बिभिन्न ग्रामो में जैसे ,ब्लाक बिजुआ के ग्राम गोगवां, मुड़ा, देवरिया,अलीगंज,पिपरिया,हिदायत नगर, लोनपुरवा,किस्मतनगर,हमीदाबाद,पिपरहिया, ग्रंट, बंगाली कलोनी, भदेड़,बसलीपुर, ब्लाक कुम्भी के ग्राम देवकली,कपरहा, जडौरा,काजर कोरी,परसणिया,अजान,सुहेला,महमदाबाद,समेत कई गांवो के सरकारी स्कूलों मे पहुचे। जहां प्रशासन द्वारा क्वांटराइन के लिए रखे गये ग्रामीणों को लंच पैकेट बांटे । साथ ही इन ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई। जिला प्रभारी के विपिन मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर खीरी की जनता गंभीर नहीं है, इसलिए हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व सदस्य जनता से अपील कर रहे हैं। मुख्य रूप से जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, हैदराबाद थाना प्रभारी सुनीत कुमार थाना हैदराबाद ,नगर प्रभारी नवीन श्रीवास्तव गोला, नगर अध्यक्ष, सुधीर गुप्ता, ब्लाक उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी, जगदीश प्रसाद, दुलारे वर्मा, पंकज वर्मा, लाकडाउन मे अपने घरों मे ही रहे, सिर्फ इमरजेंसी में या खाद्य पदार्थों की खरीद के लिए ही घर से बाहर निकलें, घर वापस आने पर साबुन या हैंडवाश से हाथो को धोये, गांव मे किसी अन्य राज्य या शहर से कोई व्यक्ति आये तो पुलिस व प्रशासन को सूचना दे।