Breaking News

फेसबुक: एक और अश्लील पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गिरफ्तार अभियुक्त (फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करना)
 
दिनांक 06.04.2020 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-प्रथम कस्बा प्रभारी थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ मय हमराह के नया चौक पर मौजूद थे कि जानकारी हुई की मिर्जा आजमी नाम से फेसबुक आई0डी0 पर मा0 प्रधानमंत्री जी का अश्लील फोटो पोस्ट किया गया हैं जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 49/20 धारा 505(1)C भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी  सगड़ी आजमगढ़ व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0  ओमप्रकाश यादव-द्वितीय मय हमराह के बिलरियागंज ब्लाक के सामने से अभि0गण (1) मिर्जा अशफर उर्फ अशरफ पुत्र मिर्जा सर्फूद्दीन निवासी कस्बा बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किये गये प्रयुक्त मोबाइल फोन को कब्जा पुलिस लिया गया। यदि अभियुक्त की गिरफ्तारी नही की जाती तो अभि0 द्वारा फेसबुक पर किये गये मा0 प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक अश्लील फोटो को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की काफी प्रबल सम्भावना बनी हुई हैं व शान्ति व्यवस्था व कानून व्यवस्था प्रभावित हो जायेगी। तथा अभियुक्त जनता के गवाह को डरा धमका कर प्रभावित कर सकता हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को बाया मा0 न्यायालय जेल भेजते हुए इसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं। 
पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 49/2020 धारा 505(1)C भादवि व 67 आई0टी0 एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़

गिरफ्तार वांछित अभियुक्ता का नामः-

1.  मिर्जा अशफर उर्फ अशरफ पुत्र मिर्जा सर्फूद्दीन निवासी कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव-द्वितीय थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. हे0का0 कमला प्रसाद सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़
3. का0 धीरज कुमार त्रिपाठी थाना बिलरियागंज आजमगढ़
और नया पुराने