मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में एक युवक प्लास्टिक के रस्सी के सहारे संदिग्ध हालत में फांसी से लटका हुआ मिला ग्रामीणों कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर बाजार के डिंपल जायसवाल पुत्र कम्मल जायसवाल उम्र 22 साल निवासी हसन पट्टी जो जीयनपुर के पास चुनुगापार रोड़ पर किरायें का कमरा लेकर रहता था। जीयनपुर कोतवाली रोड़ पर बने मकान के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया शाम 4:30 बजे टेलर द्वारा देखने पर परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई दरवाजा खुला हुआ था। पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के द्वारा शव देखकर लोग दंग रह गयें। मृतक व्यक्ति का पैर जमीन से लगा हुआ था। कस्बे के लोग भांति भांति की आपस में चर्चा कर रहे थे। वहीं मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक युवक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्यकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया ।