लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला।
गोला गोकर्णनाथ खीरी । जिला लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस कप्तान पूनम सिंह के आदेशों का पालन करते हुए थाना हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार व गोला के प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि बुधवर को उच्च अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया था की संपूर्ण भारत में कोरोना जैसी महामारी के चलते लाॅकडाउन चल रहा है। जिसके चलते एक जगह पर लोग एकत्रित ना हो पाएं और इस महामारी से बचने का प्रयास करें जिसके चलते प्रत्येक थानों में मुस्लिम समुदाय के मौलानाओं मौलवियों एवं धर्मगुरु को बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। जिसके चलते शब्बेरात की नमाज त्यौहार को लोगो मे अपने अपने ही घरों में अदा किया व मनाया। और सडकों पर बे बजह टहल रहे लोगो को गोला कोतवाल डीपी तिवारी ने मय फौर्स के लगभग एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों का चालान किया । इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर लल्ला गोस्वामी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा व गोला मे सभी सडकों पर गस्त कर सभी से घर मे ही त्योहार मनाने की अपील की। उधर प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने हैदराबाद थाना के अंतर्गत आने वाले गांव की मस्जिदों में पुलिस का पहरा देखने को मिला वहीं लोगों ने इस बात का समर्थन भी किया और शांतिपूर्वक तरीके सब्बेरात की नमाज अदा की