आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
आजमगढ़ 09 अप्रैल - विचारक, महान लेखक, रचनाकर्मी राहुल सांकृत्यायन के जन्मदिवस पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा शत-शत नमन किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट के निकट स्थित राहुल सांकृत्यायन जी की मूर्ति पर जनपद वासियों के तरफ से माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियांे से अपील किया है कि राहुल सांकृत्यायन के रचनाओं का अध्ययन करे व स्वंय को ज्ञान की धारा से जोड़े।