Breaking News

आमजन, अन्त्योदय कार्ड धारक, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक व दिहाड़ी मजदूरों का किया जा रहा सर्वे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 अप्रैल -- कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन की दौरान जनपद में आमजन, अन्त्योदय कार्ड धारक, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक व दिहाड़ी मजदूर का सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में तहसील बूढ़नपुर, फुलपुर, मार्टिनगंज व लालगंज के एसडीएम/सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उक्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित ग्रामों में कितने दिहाड़ी मजदुर, कितने भूमिहीन खेतीहर मजदुर, शिल्पकार, अन्त्योदयकार्ड धारक, मनरेगा जाॅबकार्ड धारक, श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक, पेंशनर ,अनुसूचितजाति, मुसहर, बसफोर, राजभर आदि उन व्यक्तियों का चिन्हाकन लेखपाल व सचिव के माध्यम से कराते हुए सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने उक्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करे और किये जा रहे सर्वे कार्य को क्रास चेक करे। इसी के साथ कोटेदारों द्वारा किये जा रहे खाद्यान्न वितरण को माॅनिटरिंग करने हेतु नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। उप जिलाधिकारी स्वंय नामित नोडल अधिकारियों की माॅनिटरिंग करे, कही कोई कमी पाये तो कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि कल सांय तक सर्वे का पूर्ण करा कर सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करंे। 
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामवार माइक्रो डिजास्टर प्लान बनाकर उपलब्ध कराये। ग्रामों की मैपिंग कराये। ब्लाॅकवार लेखपाल एवं सचिव की बैठक करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, बूढ़नपुर, फूलपुर, मार्टिनगंज व लालगंज के एसडीएम व सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने