Breaking News

प्रधान के देवर के विरूद्ध एफआईआर व बैंक मित्र का लाइसेन्स निरस्त करने का निर्देश।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 अप्रैल -- कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के स्थिति में मनरेगा श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी गयी है।
जिसके क्रम में सठियांव के ग्राम बिहरोपुर से शिकायत पायी गयी कि मनरेगा श्रमिकों को पैसा देने में अनियमितता की जा रही है। ग्राम बिहरोपुर के प्रधान के देवर सुरेन्द्र यादव के विरूद्ध श्रमिकों द्वारा शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान के देवर के विरूद्ध एफआईआर व बैंक मित्र रामकेतु के लाइसेन्स निरस्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही सम्बन्धित कोटेटार द्वारा खाद्यान्न में अनियमितता किये जाने पर कोटेदार को कारण बताओ नोटिस व नामित किये गये नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

और नया पुराने