Breaking News

लूणी विधायक विश्नोई व पीसीसी सचिव उँचीयारड़ा ने गाँव गाँव जाकर लॉकडाउन से उत्त्पन्न परिस्थितियां का लिया जायजा l

 जोधपुर लुणी।

जरूरतमंद परिवारों को  खाद्य सामग्री वितरित की, अधिकारियों को  जनता को  हर संभव मदद के दिए निर्देश।

  संवाददता: रोहित परिहार

लुणी लुणावास खारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोक डाउन में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लूणी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व कई संस्थाएं आगे आ रहे हैं  साथ में  प्रशासन भी अपनी बखूबी सेवाएं दे रहे हैं लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव करण सिंह ऊँचीयारड़ा  ने सोमवार को  लूणी विधानसभा क्षेत्र के खाटावास, कालीजाल, सिणली, पीपरली फीच,सालावास  रोहिचा कला सहित दर्जनभर गांवों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य राशन सामग्री वितरित की l साथ ही पंचायत स्तर पर बने वैलनेस सेंटर वह सालावास सीएससी में आइसोलेशन का निरीक्षण कर  व्यवस्थाओं का जायजा लिया ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मोहनदान देथा को आवश्यक दिशा निर्देश भी  दिए l  जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का हाथों हाथ समाधान कर अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों को हर तरीके से मदद करने के निर्देश दिए l  लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई ने  लोगों से अपील की कि इस कौराना को हराने के लिए आप सभी घरों में रहे क्योंकि इसका एकमात्र घर में रहना ही बचाव का  उपचार है  सरकार व प्रशासन आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार है पीसीसी सचिव करण सिंह उँचीयारड़ा ने  लोगों से सरकार के द्वारा निर्देशों की पालना करने के लिये जागरूक किया। मोहनलाल चौधरी ने बताया कि विधायक कोष व  भामाशाह के सहयोग से सोमवार को लूणी क्षेत्र में लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई राजस्थान पीसीसी सचिव  करण सिंह उंचीयारड़ा  की मौजूदगी में 400 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य राशन सामग्री के किट वितरित किए जिसमें 150 किट  आशापूर्ण बिल्डकॉन ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में करण सिंह उंचीयारड़ा ने वितरित किये। इस दौरान तहसीलदार नारायणलाल  सुथार, झंवर,  बोरानाडा, एवं लूणी के थानाधिकारी भी मौजूद रहे l
और नया पुराने