Breaking News

जनपद में कुल 152 छात्र/श्रमिक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की 10 बसों के माध्यम से अन्य प्रदेशों/जनपदों से आये हैं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

आजमगढ़ 04 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आज दिनांक 04 मई की रात्रि 12ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक जनपद में कुल 152 छात्र/श्रमिक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की 10 बसों माध्यम से विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से आये हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से 07, पंजाब से 09, राजस्थान से 15, महाराष्ट्र से 31, गुजरात से 39, जनपद गौतमबुद्ध नगर से 38 तथा हाथरस से 13 यात्री आजमगढ़ रोडवेज पर आये। 
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त 152 छात्र/श्रमिकों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों पर बसों के माध्यम से भेजा गया। उन्होने बताया कि तहसील सदर मे 22, सगड़ी मे 33, लालगंज मे 15, फूलपुर मे 21, निजामाबाद मे 20, मेंहनगर मे 07, बूढ़नपुर मे 23 तथा मार्टीनगंज मे 11 छात्रों/श्रमिकों को भेजा गया।

और नया पुराने