आज़मगढ़।
सगड़ी
सगड़ी तहसील के मलतारी विद्युत उपकेंद्र के अधिनस्त बाजार पकवा इनार में बिजली संचालन आंशिक रूप से बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार विगत शाम तूफान आने से पकवा इनार त्रिमुहानी के समीप सगड़ी रोड पर एक निब के पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तार पर लटक गई, जिससे उक्त लाइन में बिजली संचालन ठप हो गया।
इस समय उक्त तार में बिजली प्रवाहित है, जिस के कारण किसी भी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है। स्थानीय उपभोक्ता डॉ तपन पांडेय द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सूचित भी कर दिया गया है। फिलहाल समाचार
लिखे जाने तक मौके पर विभाग का कोई कर्मचारी अभी तक पहुचा नही है, दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।