आज़मगढ़।
रिपोर्ट: ब्यूरो
सगड़ी
सरकार द्वारा लाक डाउन में हल्की रियायत देते ग्रामीणों का गुस्सा फूटा।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत बेलसर जमीन बेलसर के ग्रामीणों ने प्रधान कोटेदार व आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों ने अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के प्रभाव में आकर कोटेदार ने उनका नाम राशन कार्ड से कटवा दिया जिसकी शिकायत कई बार पूर्ति निरीक्षक से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक और प्रधान की मिलीभगत से लाक डाउन के दौरान भी दो दर्जन ग्रामीणों का नाम काट दिया गया। जिससे हम ग्रामीणों को लॉक डॉउन के दौरान भी कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई।
इस दौरान ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से लखपाती, बच्ची, चन्दा, छोहारी, तेतरी, संतोंष, राजेश सावरिया, शैलेश, राम लखन, सुशीला, तारा,ज्ञानमती,शान्ति देवी सोहरावती शीलादेवी मिथलेश, बबलू आदि लोग रहे।