आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये गये अभियान वाहन चेकिंग व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल से साथ कलीचाबाद मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे कि दो व्यक्ति एक झोले में नाजायज गाँजा लेकर कलीचाबाद मोड़ की तरफ आ रहे थे कि हम पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे कि कर्म0गण की मदद से मौके पर ही एक व्यक्ति को समय करीब 17.15 बजे पकड़ लिया गया दौरान तलाशी अभियुक्तगण के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ तथा एक व्यक्ति मौके से भाग गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 124/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
अभियुक्त नाम पता
1- पिन्टू राजभर पुत्र सन्तलाल राजभर नि0 महुजा थाना बरदह आजमगढ
बरामदगीः
1 किग्रा 700 ग्राम नाजायज गाँजा
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 124/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव आजमगढ़
2. उ.नि. सुरेद्र नाथ थाना देवगाँव आजमगढ़
3. हे.का. निहाल सिंह पटेल थाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 सुरजीत यादव थाना देवगाँव आजमगढ़