Breaking News

अब तक कुल 177 कोरोना पाजीटिव मरीज,वर्तमान में 16 एक्टिव केस, 155 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज,6 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 4964 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 4788 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 176 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 20 जून 2020 को 250 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 5415 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 4964 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 451 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

आजमगढ़ 20 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भेजी गयी सैम्पल्स में से 01 मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। यह व्यक्ति खैरातपुर, सिधारी में किराये के मकान में रहते हैं। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 177 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान में 16 एक्टिव केस हैं, 155 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।




और नया पुराने