Breaking News

कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना अत्यन्त अनिवार्य: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19 ) का संक्रमण में आयेदिन वृद्धि हो रही है, अतः कोविड-19 महामारी से बचाव एवं उसके संक्रमण को रोकने हेतु शासन द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर समय-समय पर निर्गत किये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना अत्यन्त अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन शिथिल किये जाने के उपरान्त कार्यालयों में आम लोगों का आवागमन आरम्भ हो चुका है, ऐसी स्थिति में संक्रमण से बचाव हेतु कार्यालयों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फिजिकल डिस्टेंसिंग के अतिरिक्त कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर से प्रत्येक आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व साबुन/सैनिटाजर से हाथ साफ कराने की व्यवस्था अपरिहार्य है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से नियंत्रण रखे जाने की दृष्टि से समस्त कार्यालयाध्यक्ष/जिलास्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर आने वाले आगन्तुकों की इन्फ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग तथा हाथों की सफाई हेतु साबुन/सैनिटाइजर कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


और नया पुराने