आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
दिनांक 10.06.2020 को Kovid-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए लागू lockdown के दौरान आजमगढ़ जिले में जन साधारण को अनुशासित करने तथा साथ ही साथ असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के सराहनीय कार्य के लिए HDFC Ergo General Insurance Co Ltd के वाइस प्रेसिडेंट दीपक वत्स द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह को बहुत-बहुत बधाई दी गई तथा सम्मानित किया गया ।दीपक वत्स के अनुसार, जिस तरह त्रिवेणी सिंह जी ने युद्ध स्तर पर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखी है उसी का परिणाम है की आजमगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है और इसके साथ ही साथ पूरे जिले में अपराध की संख्या में भी भारी कमी आयी है।
