आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- दीदारगंज
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह व हमराह उ0नि0 जावेद अख्तर का0 राजू गौड़ का0 सत्येन्द्र प्रजापति मय सरकारी वाहन UP 50 AG 0212 चालक रशीद खान के देखभाल क्षेत्र व तलाश वाछित अभियुक्त व लाकडाउन के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व देखभाल क्षेत्र करता हुआ मार्टिनगंज बाजार मे था कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह मय हमराह का0 औरंगजेब खान का0 दिलीप पाठक का0 अमित सिंह मय सरकारी वाहन UP 50 AG 0535 चालक जसवंत सिंह मिले, हम लोग अपराध व अपराधियो के बारे मे बातचीत कर रहे थे कि तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति भादो मोड़ पर एक मोटर साईकिल के साथ खड़ा है जिसके मोटर साईकिल के हैडिल मे एक झोले मे अवैध गाजा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।मुखबिर कि बातो पर विश्वास कर SO मय हमराही कर्मचारीगण व स्वाट टीम प्रभारी को मंशा से अवगत कराकर मै मुखबिर अपने-अपने सरकारी वाहन से प्रस्थान कर भादो मोड़ से पहले गाड़ी खड़ा कर हम पुलिस वाले मय मुखबिर पैदल ही अपने आप को छिपते-छिपाते भादो मोड़ से पहले पहुँचे कि मुखबिर खास ने हम पुलिस वालो को रोक कर भादो मोड़ पर मोटर साईकिल पर बैठे व्यक्ति कि तरफ इशारा करके चला गया कि हम पुलिस वाले आगे बढ़े कि हम पुलिस वालो को देखकर मोटर साईकिल पर बैठा व्यक्ति हड़बड़ा कर मोटर साईकिल मे टंगे झोले को लेकर भागने का प्रयास किया कि हम पुलिस वाले एक बारगी दबिश देकर इस व्यक्ति को करीब 08 कदम की दूरी पर रोक लिया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम उपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम कुडिंयर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब इस झोले मे गाजा है जिसको मैंने श्री कान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ से अभी 03 किग्रा0 गाजा खरीदा हूँ कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि श्री कान्त राय और गाजा लेकर कुछ दूर ही गया होगा मै थानाध्यक्ष मय स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही कर्मचारीगण मय अभियुक्त उपेन्द्र सिंह मय माल व मोटर साईकिल नं0 UP 50 BF 8453 कब्जा मे लेकर अभियुक्त श्री कान्त राय की तलाश करते हुये आगे बढे कि भादो मोड़ से कुछ ही आगे सोन्हौली तिराहा के पास एक व्यक्ति दाहिने हाथ मे बैग लेकर जा रहा था कि अभियुक्त उपेन्द्र सिंह के निशानदेही पर उस व्यक्ति को हम पुलिस वालो द्वारा एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम श्री कान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ । पकड़े गये उपेन्द्र सिंह के कब्जे से 03 किग्रा0 व श्रीकान्त राय के कब्जे से 07 किग्रा0 अवैध गाजा वरामद हुआ तथा मोटर साइकिल नं0 UP 50 BF 8453 के कागजात को माँगा गया तो कोई कागजात नही दिखा सका अतः मोटर साईकिल नं0 UP 50 BF 8453 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया अभियुक्तों को कारण गिरफतारी जुर्म धारा 8/20 NDPS Act का बताकर बाजाप्ता बाकायदा समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया,अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. उपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम कुडिंयर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
2. श्री कान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 97/20 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 98/20 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी का विवरण –
10 कि0ग्रा0 अवैध गाजा
मोटर साइकिल नं0 UP 50 BF 8453 सुपर स्पेलेन्डर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. SO धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़।
3. उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना दीदारंगज जनपद आजमगढ़।
5. का0 राजू थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
6. का0 औरंगजेब खान स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़।
7. का0 दिलीप पाठक स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़।
8. का0 अमित सिंह स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़।
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 50 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई ।
