Breaking News

जमीनी रंजिश में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या।

इटावा।

रिपोर्टर :- मोहम्मद अज़हर आदिल

इटावा बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव में जमीनी रंजिश में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

हमले में घायल हुए पुत्र व पुत्री अस्पताल में भर्ती।

दबंगो ने महिला राजेश्वरी देवी के बेटे अनुज और बेटी लविता को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी जिसका मुकदमा पीड़ित जीत चुका है। लेकिन दबंग उस जमीन पर अपना कब्जा हटने से गुस्से में थे जिस वजह से आये दिन किसी न किसी बात पर वाद विवाद होता रहा कल महिला घर के बाहर थी तब आरोपियों से कुछ कहा सुनी होगयी जिसके बाद पूरे मामले को लेकर जब पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो वहां पर पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। और अगले दिन थाने पर आने की कहकर पीड़ित को वहां से जाने को कह दिया वही पीड़ित पक्ष के घायल का कहना है कि थाने से फोन आया कि थानेदार सहाब बुला रहे है तब फिर से पीड़ित अपनी माँ बहन के साथ थाने पहुँचा लेकिन थाने पर पुलिस ने बोल दिया कि साहब कमरे पर है कल आना वही दूसरा पक्ष के दबंग लोग भी थाने पर मौजूद थे। जैसे ही पीड़ित पक्ष गांव के लिए वापस चला वैसे ही रास्ते में घेरकर हमलावरों ने पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी और उसके बेटे और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल खुद ही अस्पताल पहुँचे पुलिस ने हॉस्पिटल तक आना भी गंवारा नही समझा। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के अनुसार थाने पहुँचने के बाद भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। इसमें पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है पुलिस अगर पूरे मामले को संज्ञान लेती तो यह हत्याकांड नहीं हो पाता।



और नया पुराने