आज़मगढ़।
थाना सिधारी
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो के संबंध मे चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज पाण्डेय व श्रीमान स0पु0अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन व प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन मे व0उ0नि0 श्रीभगवान राम मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि आज दि0 19.01.2020 को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने का अभि0 कमलेश पाल पुत्र जग्गु पाल सा0 धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ एक दो दिन से लुक छिपकर इधर उधर रह रहा है। तथा आज वह बेलनाडीह की तरफ से अपने घर के लिये आ रहा है। अपने घर से पैसा लेकर फिर भागने के फिराक मे है। मुखबिर खास की विश्वास करते हुये उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मोटरसाईकिल से शाहगढ़ से बेलनाडीह के तरफ सड़क से चल दिये और रेलवे लाईन क्रासिंग बिहरोजपुर के पास समय करीब 12.10 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमलेश पाल पुत्र जग्गू पाल सा0 धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष बताया कि इत्मिनान होने पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को मु0अ0स0 102/2019 धारा 363,366 भादवि व मु0अ0स0 132/2019 धारा 41/411/413/414,419,420,467,468,471 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया ।
गिरफ्तार अभि0गण का विवरण
अभि0 कमलेश पाल पुत्र जग्गु पाल सा0 धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 102/2019 धारा 363,366 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
मु0अ0स0 132/2019 धारा 41/411/413/414,419,420,467,468,471 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्र0नि0 सिधारी विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. व0उ0नि0 श्रीभगवान राम थाना सिधारी आजमगढ़
3. उ0नि0 श्री पंकज यादव थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 रामप्रकाश चौधरी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. का0 अमलेश सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
5. का0 बृजेश कन्नौजिया थाना सिधारी जनपद आजमगढ़