Breaking News

नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पीलाकर किया गया शुभारंभ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ।

आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जिला महिला अस्पताल मेंं लगभग एक दर्जन नवजात शिशुओं 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा  पिलाकर सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभ्भारम्भ किया गया।
उन्होने बताया कि 19 जनवरी से 24 जनवरी तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आंगनवाड़ी/आशा आदि द्वारा डोर टू डोर 0-5 वर्ष तक के बच्चां को पोलिया की खुराक पिलाई जायेगी। 0-5 वर्ष तक के 6,69,838 बच्चों को पोलियां की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
उन्होने सभी सीएचसी/पीएचसी के प्रभारियों से कहा कि किसी भी दशा में बूथ समय से पहले बन्द नहीं होना चाहिए तथा जो क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील हैं। जहॉं लोग बच्चों को कम दवा पिला रहे हैं। उन पर विशेष ध्यान दें। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा और देश के विकास से जुड़ा है। यह कार्यक्रम किसी एक विभाग का न होकर पूरे देश वासियों का कार्यक्रम है।
उन्होने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 2402 बूथ बनाये गये है, घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1187 टीमें, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने हेतु 46 ट्रांजिट टीम, ईट भट्ठो से लेकर घुमंतु जाति को पोलियो रोधी दवा पिलाने हेतु 31 मोबाइल टीम लगाई गयी है। 
इस मौके पर सीएमओ डा0 एके मिश्र, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा0 अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजय, पूनम शुक्ला यूएनडीपी सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने