आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी तहसील के श्री गाँधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं ने झाड़ू लगाकर ,स्वयंसेवक फावड़े से विभिन्न देवी-देवताओं के स्थान की सफाई का श्रमदान किया। यह शिविर 15.1 2020 से चल रहा है, और 21.1.2020 तक संचालित होना है ।
आज दिनांक 19.1. 2020 को मौसम निरंतर खराब रहा फिर भी स्वयंसेवक/ सेविकाएं पूरी निष्ठा से श्रमदान व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए। श्रमदान के समस्त स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने मालटारी गांव के सैयद बाबा, सम्मोमाई डीह बाबा और काली माई के स्थान पर सफाई की, और झाड़ू लगाए भक्ति गीत प्रस्तुत किया फावड़े से सफाई का कार्य किया ।
कैकेई ग्रुप के लोग स्वच्छ पर्यावरण पर रंगोली बनाएं। बौद्धकी कार्यक्रम 1:00 pm से प्रारंभ हुआ एन.एस.एस. प्रभारी डॉ शैलेश पाठक स्वस्थ कैसे रहें, विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और आगे बताया कि आगे बताया कि छोटी-छोटी गलतियों से बड़ी बड़ी बीमारियां हो जाती हैं, इसलिए जीवन जीना तो आसान है किंतु स्वस्थ जीवन जीना थोड़ा कठिन है उसे यदि ऐसे कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। कि सतर्कता हटी दुर्घटना घटी ।तो जीवन में सावधानी आवश्यक है जिससे जीवन स्वस्थ रह सकता है ।
एन.एस.एस प्रभारी डॉ शैलेश सिंह स्वयंसेवक /सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन के अंग बनाने की आवश्यकता है तथा स्वस्थ रहने में मदद करता है स्वयंसेवक एवं सेविकाओं स्वस्थ रहकर ही समाज को अपना योगदान दे सकते हैं ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शैलेश पाठक ने किया कार्यक्रम के समय नितेश जायसवाल, बाबू जनार्दन राय ,मुकेश शर्मा ,चंद्रशेखर यादव एवं समस्त स्वयंसेवक / सेविकाएं उपस्थित रहे।