आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बरदह
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा वारण्टी व वांछितों अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्र0नि0 विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में उ0नि0 बसन्तलाल मय हमराह कर्म0गण का0 मनोज तिवारी का0 अमरनाथ शर्मा के थाना स्थानीय से प्रस्थानित होकर तलाश वांछित अभियुक्त/वारन्टी एंव रात्रि गश्त करते हुए मुक्तिपुर बाजार मे मामूर थे कि उसी समय जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि सरायमोहन से मुक्तिपुर आने वाली सडक पर बक्सपुर मस्जिद के पहले इशहाकपुर हरिजन बस्ती जाने वाली सडक के मोड पर 01 व्यक्ति नाजायज असलहा व कारतूस के साथ खडा है सम्भवतः नुआँवा का रहने वाला है कही जाने के फिराक मे किसी साधन का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मुक्तिपुर से प्रस्थान करके इशहाकपुर बस्ती मोड पर पहुचे तो देखा कि एक व्यक्ति मोड पर खडा है पुलिस वालो को अचानक सामने देखकर हतप्रभ होकर हरिजन बस्ती की तरफ भागने की कोशिश करने लगा कि हमराह पुलिस बल के सहयोग से मौके पर ही आवश्यक बल प्रयोग करके हिरासत पुलिस लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अशहद पुत्र मुस्ताक ग्राम नुंआवा थाना बरदह आजमगढ बताया। जामा तलाशी ली गई तो पहने हुए जींस के बाई फेटे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 6.30 बजे सुबह मे हिरासत पुलिस मे लिया । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 158/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अशहद पुत्र मुस्ताक ग्राम नुआंवा थाना बरदह आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद तंमचा 315 बोर
2. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
पर मु0अ0स0 158/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीमः-
उ0नि0 बसन्तलाल
का0 मनोज तिवारी
का0 अमरनाथ शर्मा
