आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 4986 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 4806 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 180 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 22 जून 2020 को 10 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 5579 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 4986 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 593 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।