आज़मगढ़।
संवाददाता- मो. काशिफ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वच्छ भारत मिशन को पतीला लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं ग्राम सभा में नियुक्त सफाई कर्मी। आज़मगढ़ के विकास खंड सठियांव के अंर्तगत पड़ने वाली ग्राम सभा असाउर में सफाई कर्मी की मन मानी के आगे ग्रामवासी बिल्कुल बेबस है। स्थानीय निवासीयों का कहना है यहां नियुक्त सफाई कर्मी हफ्ते 2 हफ्ते में कभी कभी सफाई करते हैं बाकी ज़्यादातर समय वह ग्राम प्रधान की फसल काटने उनकी गाड़ी धुलने आदि का काम करते हैं इसकी शिकायत कई बार प्रधान से की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ , 3 ,4 महीने पहले कई बार ग्रामीणों ने सफाई कर्मी से नाली साफ करने की बात कही लेकिन साफ सफाई नहीं हुई आखिर कार मजबूर हो कर लोगों ने खुद ही नाली की सफाई की ।
इस क्रम में आज ग्रामीणों ने सहायता विकास खंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिए । प्रार्थना पत्र देने में , जमालुद्दीन, फखरेआलम, मो.हाशिम, शाह आलम, वसीम आदि लोग थे।