Breaking News

सराहनीय योगदान करने वाले युवाओं को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 जून-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी राजनेति सिंह ने बताया है कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग नई दिल्ली की ओर से वित्तीय वर्ष 2017-18 व 2018-19 में व्यक्तिगत श्रेणी (पुरूष/महिला) एवं स्वैच्छिक संगठनों जिनके द्वारा विगत 03 वर्षों में राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान किया गया हो, ऐसे युवक तथा युवती जिनकी उम्र 15-29 वर्ष के हो, को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। भारत सरकार की ओर से 25 युवाओं को 50 हजार रू0 नगद, मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा 10 यूथ एवार्ड स्वैच्छिक संगठनों को 2 लाख रू0 नगद, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
इच्छुक स्वैच्छिक संगठन एवं युवक जिनके द्वारा स्वास्थ्य, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानव अधिकारों का प्रचार, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्मार्ट शिक्षण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट पहचान देने वालों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिया जायेगा। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की विस्तृत गाईड लाइन तथा आवेदन पत्र का प्रारूप् युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट (1)http://innovate- mygov-in/national&youth award & 2018/, (2)- http://innovate-mygov-in/national&youth&award&2019/ पर उपलब्ध है।
इच्छुक युवा एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के द्वारा विगत 03 वर्षों में किये गये कार्यों/उपलब्धियों के आधार पर व्यक्तिगत एवं सस्थाओं के आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन चतुर्थ तल पर दिनांक 15 जून 2020 तक जमा किये जा सकते है ।




और नया पुराने