Breaking News

दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 जून-- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जेपी सिंह ने सूचित किया है कि 03 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेठ नवीन अनुसंधान या उत्पादविकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चेनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों, उत्कृष्ठ सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणियां निर्धारित है, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए पुरस्का प्रदान किये जायेंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाइड www.uphwd.gov.in अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, आजमगढ़ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु पूर्ण आवेदन पत्र तीन प्रतियों विलम्बतम 15 जुलाई 2020 तक ही जमा किये जायेंगे।



और नया पुराने