Breaking News

भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए: महेश चंद्र

बदायूँ।

 बदायूं: नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने तन मन से समाज की मदद की है। भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को संघर्ष की दिशा दी। मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। दानवीर भामाशाह की 474 वी जयंती पर पुलिस लाइन चौक को भामाशाह चौक का नाम दिया गया। साथ ही वहां नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बटन दवाकर भामाशाह की स्थापित प्रतिमां का उदघाटन किया। इसके बाद मंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। नगर विकास राज्यमंत्री ने सभी को भामाशाह जयंती की शुभकामनाएं दी। भामाशाह की जीवनी बताते हुए कहा कि जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे। तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी। नगर विकास राज्यमंत्री ने सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। पीएम और सीएम कोरोना काल में देश और प्रदेश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हुए हैं।
देशवासी अपनी चिंता छोड़कर सिर्फ घर में रहें, बाकी चिंता पीएम और सीएम पर छोड़ दें। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि अकबर के खिलाफ युद्ध में महाराणा प्रताप की वीरता के साथ मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भामाशाह की दानवीरता अतुलनीय है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि पुलिस लाइन चौराहा अब भामाशाह चौराहे के नाम से जाना जाएगा।
शहर में चौराहों के निर्माण में सबसे पहले भामाशाह चौराहा तैयार हुआ है। डीएम, एसएसपी ने किया माल्यापर्ण कर भामाशाह चौक के उदघाटन के अवसर पर डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रतिमां पर माल्यापर्ण किया। साथ में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: यीशूदास


और नया पुराने