Breaking News

गंगा के तटवर्ती गांवों से होकर गुजरा टिड्डी दल।

बदायूँ।

बदायूं: बदायूं जिले में एक किलो मीटर की चौड़ाई में टिड्डी दल घुस गया। कटरी इलाके से टिट्टी दल घुसा और पूरे जिले में हड़कंप मच गया। टिड्डी दल जिले में रूक तो नहीं पाया सहसवान इलाके से घुसा और कटरी इलाके से होते हुए कछला, उझानी और कादरचौक, उसहैत होते हुए पटियाली की ओर निकल गया है।
टिड्डी दल से इतना हड़कंप मचा कि किसान तो खेतों पर पहुंचे ही थे साथ में एसडीएम सदर व जिला कृषि अधिकारी भी पहुंच गए। रात को उझानी-कछला के गंगा के तटवर्ती गांव हुसैनपुर खेड़ा में टिड्डी दल को उड़ते देख किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े।
किसानों ने हजारों की संख्या में झाड़ू से टिड्डियों को मार गिराया। वहीं कुछ को जीवित पकड़ बोतलों में बंद कर लिया। किसानों ने सर्तकता अपनाकर मक्का एवं गन्ना की फसल को नुकसान होने से बचा लिया है, कोई खास ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
टिड्डी ने उढ़ते-उढ़ते । टिड्डी दल किसानों के शोर मचाने पर कादरचौक की ओर चला गया। हुसैनपुर के किसान चमन कश्यप, राजाराम कश्यप, विकास गुप्ता व पिपरौल के ब्रजपाल यादव ने बताया कि दोपहर में दो बजे भारी संख्या में टिड्डियों का दल गंगा किनारे उड़ता हुआ दिखाई दिया।
हुसैनपुर खेड़ा, चंदनपुर, पिपरौल के किसान दोपहरी में ही अपने खेतों में पहुंच गए। किसानों ने थाली, ताली, ड्रम आदि से शोर मचाकर टिड्डी दल को भगाने में सफलता हासिल की। किसानों ने हजारों की संख्या में झाड़ू से टिड्डियों को मार गिराया। किसानों ने इलाके से टिड्डी दल के पूर्वी इलाके की ओर जाने पर राहत की सांस ली है।

रिपोर्ट: यीशूदास

और नया पुराने