हमीरपुर।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान / दस्तक अभियान के संबंध में विभिन्न विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं , उसका सही ढंग से निर्वहन करें। कोविड-19 के दृष्टिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान दें इसके लिए मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा 02 गज की सामाजिक दूरी अपनाने का कार्य करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान अवधि में साफ सफाई ,जल निकासी तथा कीटनाशकों के छिड़काव आदि का विशेष अभियान चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के पेशेंट पर फ्रंटलाइन वर्करों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा उन्हें उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी। ग्राम पंचायतों में एंटी लारवा छिड़काव किया जाएगा। हैंड बिल व पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवधि में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू ,जापानी इंसेफलाइटिस आदि के दृष्टिगत विशेष नजर रखी जाएगी ।वॉटर लॉगिंग एरिया में एंटी लारवा आदि का छिड़काव किया जाएगा। वाटर सप्लाई की टेस्टिंग की जाएगी। आशा ,एएनएम आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा उनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था तथा नालियों की सफाई करना, फागिंग करना आदि कार्य कराए जाएंगे। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को साफ सफाई अपनाने तथा संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
कोरोनावायरस के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए । कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों तथा आशाओं का समय से भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण से आंशिक अथवा पूर्णतः छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाय। इन सभी को पूर्ण टीके लगाए जायें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राठ ब्लाक की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड19 के दृष्टिगत इसके लक्षणों यथा खांसी जुखाम बुखार वाले सभी व्यक्तियों का सैंपल लिया जाए । फैमिली प्लानिंग में दिए गए लक्ष्य को पूर्ण किया जाए । मातृ मृत्यु केस में समय से ऑडिट करा लिया जाए । सभी प्रकार के योजनाओं के लाभार्थियों ,आशा ,एएनएम आदि का समय से भुगतान किया जाए।
इस दौरान सीएमओ डॉ आर के सचान,पीडी चित्रसेन सिंह ,डी डी ओ विकास, डीपीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर- सद्दाम हुसैन