Breaking News

नरौली आजमगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित।

आज़मगढ़।

आजमगढ़ 21 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 01 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए एवं कोरोना संक्रमण की जांच हेतु  पूर्व में भेजी गयी सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 01 मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जो नरौली आजमगढ़ का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा। 
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 180 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 18 एक्टिव केस हैं, 156 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने