Breaking News

कांग्रेसी नेता ने पत्रकारों को मास्क और सेनीटाइजर किया वितरित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित डाक बंगले में मंगलवार को कांग्रेसी नेता और ग्राम प्रधान अजीत राय ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया ।
इस मौके उन्होंने कहा कि- इस संकट की घड़ी और कोरोना की महामारी में जहां पत्रकारों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।पत्रकार कोरोना की इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार संकलन कर रहे हैं। लोगों की समस्या और घटनाओं को शासन प्रशासन पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। पर पत्रकारों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, शासन प्रशासन भी इनके तरफ ध्यान नही दे रहा है ।वही पत्रकारों की सुरक्षा हेतु बीमा करने की मांग की है। सगड़ी के पत्रकारों ने इस कार्य के लिए प्रशंसा की। 
इस मौके पर राधेश्याम गोड़, जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव ,राजेंद्र मौर्य, डा टी  पी श्रीवास्तव , राजेश गुप्ता, जितेंद्र यादव, एहतेशाम, फ़हद खान, वीर सिंह, रोशन लाल, डब्लू मिश्र, नवीन राय, विपिन सिंह, ध्यान चंद यादव, हरिवंश चतुर्वेदी, ज़फर इमाम, अरसद खान, आसुतोष, नज़रे हसन, सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।



और नया पुराने